अक्षय कुमार लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। लगातार उनकी फिल्मों के पोस्टर, गाने, टीजर और ट्रेलर रिलीज हो रहे हैं। गुरुवार देर रात उनकी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं और निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर किया है।
लुंगी पहने नजर आए आक्षय
फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। ये आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से टकराएगी। पोस्टर की बात करें तो इसमें अक्षय साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक लुंगी पहनी हुई है। माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगा रखा है। चहरे पर घनी मूंछे हैं और गले में मोटी-मोटी चेन नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके हाथ में मार्शल आर्ट का अहम हथियार नान चाक नजर आ रहा है।
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी मिशन मंगल
फिल्म में अक्षय बच्चन पांडे के रोल में होंगे। उनके लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन से भरी हुई होगी और एक्टर खासतौर पर कराटे या मार्शल आर्ट करते दिखाई देंगे। अक्षय जल्द ही मिशन मंगल में नजर आएंगे। ये इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के अलावा विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हाड़ी और नित्या मेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
लगातार फिल्मों में व्यस्त हैं अक्षय
इसके अलावा इस साल अक्षय की हाउसफुल 4 दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं गुडन्यूज साल के आखिर में यानी क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में व्यस्त हैं। ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। अगले साल उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब भी लाइन अप है। एक्टर लागातार फिल्मों में व्यस्त हैं और लगातार बेहतरीन फिल्में लेकर आ रहे हैं।